पटना के ग्रामीण इलाकों में देशी शराब का निर्माण जारी, विरोध में सड़क पर महिलाएं

पटना : राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी देसी शराब का निर्माण मनेर में धड़ल्ले से हो रहा है. यहां खुलेआम शराब बनायी और बेची जा रही है. इससे लेकर रविवार को खासपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने मोरचा खोल दिया और विरोध जुलूस निकाला. विरोध जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुषों […]
पटना : राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी देसी शराब का निर्माण मनेर में धड़ल्ले से हो रहा है. यहां खुलेआम शराब बनायी और बेची जा रही है. इससे लेकर रविवार को खासपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने मोरचा खोल दिया और विरोध जुलूस निकाला. विरोध जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया. ग्रामीणों ने शराब माफियाओं के खिलाफ हाथों में तख्ती लेकर पूरे पंचायत का भ्रमण किया. ग्रामीणों ने खासपुर, छितनावां व चकिया टोला समेत कई गांवों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया और शराबमुक्त पंचायत बनाने की बात कही. वहीं, जुलूस को देख कर गांव की सभी महिलाएं व नौजवान पंचायत में शराब बंद कराने को लेकर शामिल होते गये और कारवां बढ़ता गया.
बिहार में शराबबंदी के बाद जिला उत्पाद मुख्यालय अवैध शराब की बिक्री को लेकर काफी सतर्क है. इसको लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन, हाल के दिनों में दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से शराब लाकर बेचने की शिकायतें भी मिली हैं. ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए जिला उत्पाद ने अब प्रखंड स्तर पर बीडीओ और सीओ के साथ मुखिया व सरपंच से भी सहयोग मांगा है. इन लोगों से शराब तस्करों के बारे में इनपुट लेकर कार्रवाई की जायेगी.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के निर्देश के बाद भी शराब माफियाओं द्वारा बिहटा के दर्जनों जगहों पर देसी शराब बना कर बेची जा रही रहे . क्षेत्र के कई गांवों में इसकी बिक्री हो रही है. लोगों ने बताया कि शराब बनाने और बेचे जाने की सूचना स्थानीय थाने को दे-देकर थक चुका हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती.बीते एक सप्ताह पहले एसएसपी के आदेश के बाद हुई कार्रवाई में बिहटा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब बेचते और पीते 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन शराब माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस कारण अब भी दर्जनों गांवों में बेरोक-टोक शराब बनाने का धंधा चल रहा है. पथलौटिया,तारेगनाटोक,मौदही,दौलतपुर,आनंदपुर,केलहनपुर व महुआर सहित कंचनपुर, अमहारा, सादिसोपुर व नेउरा में देसी शराब बनाने और बेचे जाने का कारोबार आज भी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




