कोरोना के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से 62 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2020 8:17 AM

विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण में शहर की सब्जी मंडली में कोरोना वायरस की जांच के बहाने तीन उचक्कों ने बुजुर्ग के 62 हजार रुपये ठग लिये

विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण. बिहार के पश्चिमी चंपारण में शहर की सब्जी मंडली में कोरोना वायरस की जांच के बहाने तीन उचक्कों ने बुजुर्ग के 62 हजार रुपये ठग लिये. शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही गांव निवासी मो. गफ्फार ने थाने में इसकी शिकायत की है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है. मो. गफ्फार मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक से 44 हजार रुपये की निकासी की उनके पास में पहले से 18 हजार रुपये थे. रुपये किसी को देने के लिए बुजुर्ग सब्जी मंडी गये. इसी बीच एक व्यक्ति उनका नाम पुकारते हुए बुजुर्ग के पास पहुंचा और कोरोना वायरस के बारे में बात करने लगा. इस बीच दो अन्य युवक भी वहां आ पहुंचे और कोरोना होने की बात कह कर बुजुर्ग की तलाशी लेने लगे. इसी उचक्कों ने बुजुर्ग के रुपये उड़ा लिये. बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिये जांच कर रही है. सभी लोगों का भरोसा भी टीम पर बनी हुई है. इसी का फायदा उठाकर अब लोगों से ठगी भी की जाने लगी है. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी. इलाज के लिये किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज पर होने वाले सारा खर्च का भुगतान मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से राज्य सरकार करेगी.

कोरोना से मौत होने पर 4 लाख रुपये देगी सरकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से मौत होने की स्थिति में मृतक के निकटतम संबंधी को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों और सरकारी कर्मियों को भी इस रोग के बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा.

कोई सूचना मिलने पर सीएम कार्यालय में भी कर सकते हैं फोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी विभागों के समूह ग और समूह घ कर्मियों को एक दिन छोड़कर कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है ताकि कार्यालय परिसरों में भीड़ से बचा जा सके. बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन नीतीश कुमार ने कहा कि इस रोग को लेकर कहीं से सभी कोई सूचना मिलने पर हमारे कार्यालय में भी लोग फोन कर सकते हैं और उसकी हम व्यवस्था करेंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन