ePaper

जीतन राम मांझी को मिला ''Z+'' श्रेणी का VIP सुरक्षा घेरा

Updated at : 20 Jul 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
जीतन राम मांझी को मिला ''Z+'' श्रेणी का VIP सुरक्षा घेरा

नयी दिल्ली : बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को केंद्र ने जेड प्लस श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा घेरा प्रदान किया है. अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांझी के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कमांडों का सुरक्षा घेरा दिये जाने का आदेश जारी किया और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को केंद्र ने जेड प्लस श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा घेरा प्रदान किया है. अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांझी के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कमांडों का सुरक्षा घेरा दिये जाने का आदेश जारी किया और सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को दी गयी है.

सूत्रों ने कहा, केंद्रीय एजेंसियों ने सुरक्षा और खतरे का विश्लेषण किया जिसके बाद मांझी को अधिकतम सुरक्षा स्तर प्रदान करने का फैसला किया गया. निर्दिष्ट टीमों को जल्द वीआईपी सुरक्षा का प्रभार सौंपा जाएगा. इस साल की शुरुआत में बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद मांझी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा नाम से अपनी पार्टी बना ली थी और बाद में सैद्धांतिक रुप से राजग के साथ गठबंधन कर लिया. हालांकि राज्य चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे पर फैसला बाद में होने की संभावना है.

सूत्रों ने कहा कि अब बिहार में और इसके आसपास मांझी की सुरक्षा करीब 15 सीआरपीएफ कमांडो संभालेंगे वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में उनके आवास पर भी ऐसी ही एक टीम सुरक्षा संभालेगी. सूत्रों ने कहा, सुरक्षा दल राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर उनके संभावित व्यापक दौरों की जिम्मेदारी संभालेगा. उन्होंने बताया कि उनके काफिले में एक बुलेट-प्रूफ गाडी शामिल होगी. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी तथा राजीव प्रताप रुडी आदि बडे नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ पर ही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन