बोलेरो पलटने से चालक मरा, दो जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा) . सारे थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास एक बोलेरो के पलट जाने से मौके पर ही चालक की मौत हो गयी,जबकि उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में मरने वाले चालक की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुश गांव निवासी मधु सुदन प्रसाद के रूप में […]
बिहारशरीफ (नालंदा) . सारे थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास एक बोलेरो के पलट जाने से मौके पर ही चालक की मौत हो गयी,जबकि उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में मरने वाले चालक की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुश गांव निवासी मधु सुदन प्रसाद के रूप में की गयी है. जबकि घायल पटना जिले के भदौर गांव निवासी राजीव कुमार एवं संजीव कुमार हैं. बताया जाता है कि सभी लोग पटना से बोलेरो पर सवार होकर बरबीघा जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही सारे के थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




