रेल किराया घटने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ : नीतीश कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आज वर्ष 2015-16 का रेल बजट आज लोकसभा में पेश किया. इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और पूर्व रेलमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि रेल किराया घटाया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेल किराया अगर घटता तो महंगाई के बोझ तले […]
विज्ञापन
पटना : रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आज वर्ष 2015-16 का रेल बजट आज लोकसभा में पेश किया. इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और पूर्व रेलमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि रेल किराया घटाया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेल किराया अगर घटता तो महंगाई के बोझ तले दबी जनता को कुछ राहत मिल जाती.
गौरतलब है कि आज रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने जब लोकसभा में बजट पेश किया, तो उन्होंने बजट को भविष्य संवारने वाला बताया. इस बजट की विशेषता यह है कि रेल किराया में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. साथ ही किसी नयी ट्रेन की घोषणा भी नहीं की गयी है. बजट में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि जब लोग रेल यात्रा करें, तो उन्हें सुखद अनुभूति हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










