ePaper

Bihar News: सीमेंट गोदाम से "35 लाख की 300 कार्टन शराब जब्त, गोदाम मालिक समेत चार पुलिस हिरासत में

Updated at : 18 Oct 2021 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सीमेंट गोदाम से "35 लाख की 300 कार्टन शराब जब्त, गोदाम मालिक समेत चार पुलिस हिरासत में

Bihar News: फतुहा डीएसपी के नेतृत्व में फतुहा पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के नायक रोड व बिहटा-दनियावां-सरमेरा पथ से दो सौ गज की दूरी पर स्थित एक सीमेंट के गोदाम से लगभग 35 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के फतुहा में शनिवार देर रात पुलिस ने एक सीमेंट गोदाम से 35 लाख रुपये की 300 कार्टन शराब जब्त की है. जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा डीएसपी के नेतृत्व में फतुहा पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के नायक रोड व बिहटा-दनियावां-सरमेरा पथ से दो सौ गज की दूरी पर स्थित एक सीमेंट के गोदाम से लगभग 35 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है. बताया जाता है कि फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी को सूचना मिली की नयका रोड में एक सीमेंट दुकान में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी है. सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ एक टीम गठित कर नयका रोड के पास बिहटा-दनियावां-सरमेरा एसएच-78 से दो सौ गज उत्तर एक सीमेंट गोदाम की घेराबंदी की .

मकान मालिक बाढू प्रसाद द्वारा गोदाम को खोला गया तो लगभग 300 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गयी, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने मकसुदपुर निवासी बाढूं प्रसाद यादव के साथ-साथ चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह शराब फतुहा के मोजीपुर के शराब कारोबारियों ने सीमेंट दुकान में रखी थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना ग्रामीण एसपी विनीत कुमार ने भी फतुहा थाना पहुंच कर मामले की जांच की.

तीन नशेड़ियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

दनियावां. दनियावां व शाहजहांपुर पुलिस ने रविवार व शनिवार को नशे में धुत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दनियावां पुलिस ने सूर्य मंदिर के समीप से नशे की हालत में गोलू कुमार को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं शाहजहापुर पुलिस ने सिगरियावां गांव से दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में में भेज दिया.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन