बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 3 रेल परियोजनाओं से होगा फायदा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 May 2026 3:03 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

New Rail Project: बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी और भी मजबूत होने वाली है. केंद्र सरकार की ओर से तीन रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से गया, औरंगाबाद और बोधगया के लोगों को फायदा हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, यह रेल लाइन झारखंड के चतरा तक जाएगी.

विज्ञापन

New Rail Project: बिहार में कई सारे रेल प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इस बीच तीन नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है. रेलवे की तरफ से यह बेहद खास तोहफा माना जा रहा है. इसके बनने से बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. ऐसे में सड़क के भरोसे सफर करने वाले लोगों को अब ट्रेन का भी ऑप्शन मिल सकेगा.

इन 3 परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

जिन तीन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है, उनमें गया-डाल्टेनगंज भाया रफीगंज, गया-बोधगया-चतरा और गया-नटेश्वर भाया नालंदा शामिल है. जानकारी के मुताबिक, गया-डाल्टेनगंज भाया रफीगंज रेल लाइन के लिए लगभग 44.26 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इस रेल लाइन की लंबाई लगभग 136.88 किलोमीटर है. जबकि गया-बोधगया-चतरा रेल लाइन के लिए करीब 551.75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

सालों पहले हुआ था गया-डाल्टेनगंज रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास

बताया जा रहा है कि कई साल पहले लालू प्रसाद ने गया-डाल्टेनगंज रेल परियोजना का शिलान्यास किया था. लेकिन इस पर आगे काम नहीं हो सका. इस परियोजना को लेकर दोबारा से मंजूरी दी गई है, जिसके बाद लोगों की उम्मीद बढ़ गई है. इसके साथ ही गया के परैया रेलवे स्टेशन से झारखंड के चतरा तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाई जाएगी. इस रेल लाइन की लंबाई लगभग 75.1 किलोमीटर होगी.

परैया रेलवे स्टेशन को मिल सकेगा फायदा

माना जा रहा है कि इससे बिहार से झारखंड के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा. सबसे ज्यादा फायदा परैया रेलवे स्टेशन को हो सकेगा. रेल लाइन बनने से इसकी अहमियत बढ़ सकेगी और रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिल सकता है. बताया जा रहा है कि सर्वे और डीपीआर जल्द ही तैयार किया जाएगा. साथ ही अंतिम रूट और नए स्टेशनों को लेकर भी जल्द ही फैसला लिए जाने की उम्मीद है.

Also Read: ‘पुलिस को हमने पूरी छूट दे रखी है’, सीएम सम्राट ने कहा- अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन