प्रभात खबर के 25 साल : सामाजिक मुद्दों पर हमेशा मुखर रहा है प्रभात खबर : राजेश

Updated at : 07 Jul 2021 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर के 25 साल : सामाजिक मुद्दों पर हमेशा मुखर रहा है प्रभात खबर : राजेश

इस माइलस्टोन को तय करने के लिए मैं प्रभात खबर के पाठकों के साथ-साथ इसकी संपादकीय टीम, तकनीशियन टीम और इस पेपर से जुड़े हर एक आदमी को बधाई देता हूं, क्योंकि यह उनकी ही मेहनत है.

विज्ञापन

प्रभात खबर का पटना एडिशन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस माइलस्टोन को तय करने के लिए मैं प्रभात खबर के पाठकों के साथ-साथ इसकी संपादकीय टीम, तकनीशियन टीम और इस पेपर से जुड़े हर एक आदमी को बधाई देता हूं, क्योंकि यह उनकी ही मेहनत है. यह बात फिल्म अभिनेता राजेश कुमार ने कही.

उन्होंने कहा कि प्रभात खबर खबरों को छापने से पहले काफी रिसर्च करता है और सामाजिक मुद्दों को लेकर वह प्रखर और मुखर रहा है.

उसकी कामयाबी का यही कारण है. आगे भी वह कामयाबी की नयी ऊंचाइयों को छुए. आनेवाले सालों में भी वह पत्रकारिता की गरिमा को यूं ही बरकरार रखे, जिससे आम लोगों की ज़िंदगी में प्रभात खबर सुप्रभात लेकर आये.

परिवार जैसा रिश्ता

प्रभात खबर से मेरा रिश्ता पारिवार जैसा है. सिर्फ मेरे एक्टिंग प्रोजेक्ट्स ही नहीं, बल्कि पटना वाले घर पर होने वाली छठ पूजा की खबर को भी प्रमुखता इस अखबार में दी जाती है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन