बिहार के विकास के लिए मेहनत हमने की वोट मोदी ले गयेः नीतीश
मधेपुरा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने संपर्क यात्रा के दौरान आज भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, बिहार में बिजली आपूर्ति बढ़ाने में उन्होंने कड़ी मेहनत की और उसका फल मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को. उन्होंने आरोप लगाया कि चतुराई के साथ उनकी बोई फसल काट ली गयी […]
मधेपुरा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने संपर्क यात्रा के दौरान आज भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, बिहार में बिजली आपूर्ति बढ़ाने में उन्होंने कड़ी मेहनत की और उसका फल मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को. उन्होंने आरोप लगाया कि चतुराई के साथ उनकी बोई फसल काट ली गयी .
अपनी संपर्क यात्रा के दौरान आज मधेपुरा में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा ‘बिजली दिए हम और वोट ले गए वह.उन्होंने कहा कि उनके घर-घर लंबे समय तक बिजली आपूर्ति के प्रयास ने लोगों को लंबी अवधि तक टेलीविजन देखने का अवसर प्रदान किया और टीवी पर लुभावने प्रचार के जरिए नरेंद्र मोदी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बिहार में वोटरों को अपनी ओर आकर्षित कर लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










