बिहार : सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

बेगूसराय : एक सड़क दुर्घटना में बीती रात तीन युवकों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी जिससे उसपर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. यह हादसा बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना अंतर्गत रशीदपुर चौक के समीप हुआ. बछवाडा थाना अध्यक्ष […]
बेगूसराय : एक सड़क दुर्घटना में बीती रात तीन युवकों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी जिससे उसपर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. यह हादसा बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना अंतर्गत रशीदपुर चौक के समीप हुआ.
बछवाडा थाना अध्यक्ष संजित कुमार ने आज बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर हुई इस दुर्घटना में मरने वालों में अशोक कुमार महतो (35), राहुल कुमार (26) और संदीप राय उर्फ मिंटू (23) शामिल हैं जो पड़ोसी जिला समस्तीपुर के उजियारपुर के निवासी हैं.
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार ये लोग बछवाड़ा थाना अंतर्गत चिरंजीवी गांव में अपने रिश्तेदारों को विवाह का निमंत्रण कार्ड देने आये थे और लौटने के दौरान घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक को संभवत: नहीं देख पाए और उनकी मोटरसाइकिल उससे जा टकरायी.
पुलिस ने युवकों के परिजन को घटना की सूचना दी और शवों का पोस्टमार्टम कराया. मृतकों में राहुल और संदीप पश्चिम बंगाल के बर्दवान में व्यवसाय करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




