बिहार के 13 जिलों में मिले कोरोना के 21 नये मरीज, पटना में दो मिले

Updated at : 28 Aug 2021 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 13 जिलों में मिले कोरोना के 21 नये मरीज, पटना में दो मिले

Kolkata: A health worker wearing PPE kit helps a COVID-19 patient in getting down from an ambulance van at a hospital in Kolkata, Thursday, May 20, 2021. (PTI Photo) (PTI05_20_2021_000092B)

राज्य के 13 जिलों में नये कोरोना के 21 संक्रमित पाये गये हैं. इधर राज्य में अभी 114 कोरोना के एक्टिव केस रह गये हैं. जिन जिलों में कोरोना के नये संक्रमित पाये गये हैं उनमें दरभंगा व नवादा जिले में तीन-तीन केस, भोजपुर, पटना, सहरसा व समस्तीपुर जिले में दो-दो नये केस पाये गये हैं.

विज्ञापन

पटना. राज्य के 13 जिलों में नये कोरोना के 21 संक्रमित पाये गये हैं. इधर राज्य में अभी 114 कोरोना के एक्टिव केस रह गये हैं. जिन जिलों में कोरोना के नये संक्रमित पाये गये हैं उनमें दरभंगा व नवादा जिले में तीन-तीन केस, भोजपुर, पटना, सहरसा व समस्तीपुर जिले में दो-दो नये केस पाये गये हैं.

इसके अलावा बेगूसराय, भागलपुर, मधेपुरा, रोहतास, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिला में एक-एक नये संक्रमित पाये गये हैं. कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में शुक्रवार को कुल 477851 लोगों को टीका दिया गया है. सर्वाधिक 29780 डोज पटना जिला में दिया गया.

आइजीआइएमएस और पीएमसीएच में मास्क जरूरी

पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में बिना मास्क लोगों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा. परिसर में बगैर मास्क के घूम रहे व्यक्ति को बाहर निकाल दिया जायेगा और कार्रवाई भी की जायेगी. केरल, मुंबई आदि शहरों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की दिशा में कदम बढ़ाया है.

दोनों ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी. गेट पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के कर्मचारी तैनात रहेंगे और थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे. साथ ही मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन