ePaper

केंद्र को किसानों से किये वायदे याद नहीं: नीतीश कुमार

Updated at : 02 Dec 2014 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र को किसानों से किये वायदे याद नहीं: नीतीश कुमार

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फेसबुक पर संपर्क यात्रा के दौरान कही गयी बातों को पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा 24 अप्रैल को मधेपुरा में किसानों से किया वादा हो या सरकार बनने के छह महीने बाद केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान का बयान किसानों को ठगने […]

विज्ञापन

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फेसबुक पर संपर्क यात्रा के दौरान कही गयी बातों को पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा 24 अप्रैल को मधेपुरा में किसानों से किया वादा हो या सरकार बनने के छह महीने बाद केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान का बयान किसानों को ठगने का सिलसिला जारी है.

संपर्कयात्रामें किसानों से जुड़े जो सवाल मैंने प्रमाण के साथ उठाये. उनका जवाब आज तक केंद्र सरकार नहीं दे पायी है. केंद्रीय कृषि मंत्री हो या केंद्रीय खाद्य मंत्री भी इस बात पर सरकार का रुख नहीं बता पा रहे हैं. यह ऐसी सरकार है जिसने वादे किसानों से किये व वोट किसानों से लिये.

जब काम करने की बारी आयी तो राज्यों को धमका रहे हैं कि निजी व्यापारियों के हित में काम करिये, किसानों के हित में नहीं. जब सवाल उठाया जाता है तो केंद्र के मंत्री सही जवाब भी नहीं दे पाते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन