ePaper

Jharkhand News: पलामू से अगवा दो भाई बिहार के सासाराम से मुक्त, पांच आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Updated at : 20 Nov 2022 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: पलामू से अगवा दो भाई बिहार के सासाराम से मुक्त, पांच आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बिहार के सासाराम से पलामू के अपहृत दो सगे भाई को पुलिस ने मुक्त कराया है. इस मामले में पुलिस ने पांच अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों भाइयों ने पैसा ठगा था.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: मेदिनीनगर स्थित शाहपुर चौक से शनिवार को करीब दोपहर एक बजे विमलेश कुमार दुबे एवं विवेक कुमार दुबे को अपराधियों ने वाहन से अपहरण कर लिया था. अपहृत विमलेश के ससुर ब्रजेश दुबे चैनपुर थाना को लिखित आवेदन देकर सूचना दिया था. पुलिस ने अपहृत दोनों भाई विमलेश एवं विवेक को सासाराम के बुद्धा होटल से रविवार को बरामद किया है. साथ ही अपहरणकर्ता अमित कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, गगन कुमार को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पलामू एसपी ने चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को दी.

दोनों भाइयों ने नौकरी दिलाने के नाम पर अपहरणकर्ता को ठगा

एसपी ने बताया कि अपहृत दोनों भाइयों ने अपहरणकर्ता से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था. पैसा की मांग करने पर दोनों भाई टाल-मटोल करते थे. एसपी ने बताया कि अपहरणकर्ता शाहपुर चौक पर दोनों भाई को मिलने के लिए बुलाया और अपने कब्जे में लेकर दोनों को गाड़ी में बैठा लिया. शाहपुर चौक पर बहस देखकर वहां मौजूद लोग जानने का प्रयास किया. अपहरणकर्ताओं ने बताया कि दोनों भाई नौकरी के नाम पर ठगी किया है. थाना लेकर जा रहे हैं, लेकिन अपहरणकर्ता बिहार की ओर लेकर चले गये. अपहरण करने के बाद विमलेश दुबे के मोबाइल से ही उसके घर वालों को फोन कर 25 लाख रुपये छोड़ने के नाम पर मांग की जा रही थी.

अपहृत विमलेश एवं विवेक पर गढ़वा थाना में दर्ज होगा केस

एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि विमलेश और विवेक सभी से नौकरी के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से तीन- तीन लाख रुपये वसूली किया है. जिसके लिए अपहरणकर्ता पैसा देने का दबाव बना रहे थे. उन्होंने बताया कि पांचों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, अपहृत विमलेश एवं विवेक पर भी गढ़वा थाना में केस किया जायेगा. दोनों भाई गढ़वा के रंका में फर्जी ट्रेनिंग कैंप चलाते थे.

Also Read: 34 घंटे बाद अपराधियों के चंगुल से सकुशल मुक्त हुए पलामू के अनिल गुप्ता, जानें पुलिस को कैसे मिली कामयाबी

नौकरी छोड़ने के बाद फर्जी बहाली के नाम पर लोगों से पैसा वसूलने का आरोप

अपहृत का कहना है कि हमलोग पटना में रहने वाले गुड्डू के लिए काम करते थे. जबकि विमलेश कुमार दुबे 2019 में पलामू के वन विभाग में सर्वेयर का काम करता था. वहां से नौकरी छोड़ने के बाद यह पटना के गुड्डू के साथ जुड़कर फर्जी बहाली के नाम पर लोगों से पैसा लेने लगा. अपहरणकर्ताओं से विभिन्न कंपनी का आठ मोबाइल एवं सीम बरामद किया गया है. छापामारी दल में छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार, बिट्टू कुमार साहा, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, राजीव कुमार, आरक्षी सूरज कुमार सिंह, नंददेव राम, कर्म सिंह मुंडा, सुधीर कुमार पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

रिपोर्ट : शिवेंद्र कुमार, पलामू.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन