पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 36 सहित बिहार में मिले 187 नये कोरोना मरीज

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के 37 जिलों में 187 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. राज्य जमुई ऐसा जिला है जहां पर एक भी नया कोरोना का केस नहीं मिला है. शेष सभी 36 जिलों में 10 से कम नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
पटना. पिछले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के 37 जिलों में 187 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. राज्य जमुई ऐसा जिला है जहां पर एक भी नया कोरोना का केस नहीं मिला है. शेष सभी 36 जिलों में 10 से कम नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
वहीं पटना में 36 मरीज मिले. जिन जिलों में नये कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें अररिया में पांच, अरवल में एक, औरंगाबाद व बांका में दो-दो, बेगूसराय में छह, भागलपुर में चार, भोजपुर में पांच, बक्सर में एक, दरभंगा व पूर्वी चंपारण में आठ-आठ नये संक्रमित पाये गये हैं.
गया में तीन, गोपालगंज में सात, जहानाबाद में तीन, कैमूर में एक, कटिहार में चार, खगड़िया में पांच, किशनगंज में दो, लखीसराय में चार, मधेपुरा में सात, मधुबनी में छह, मुंगेर में तीन, मुजफ्फरपुर व नालंदा में दो-दो, नवादा में तीन, पूर्णिया में पांच, रोहतास में चार, सहरसा में नौ, समस्तीपुर में छह, सारण में 10 नये संक्रमित पाये गये हैं.
शेखपुरा व शिवहर में एक-एक, सीतामढ़ी में तीन, सीवान में दो, सुपौल में चार, वैशाली में सात व पश्चिम चंपारण में तीन कोरोना संक्रमित शामिल हैं. अन्य राज्यों को दो नये संक्रमित पाये गये हैं.
इधर राज्य में 24 घंटों के दौरान कुल 128186 सैंपलों की जांच की गयी. अब राज्य में 1715 एक्टिव केस रह गये हैं. कोरोना का रिकवरी रेट 98.43 प्रतिशत हो गया है. इधर इस दौरान चार लोगों की मौत हुई है और 224 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं.
आइजीआइएमएस में गुरुवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गयी. जबकि सात नये मरीजों को भर्ती किया गया है. इसके साथ ही कोविड वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 130 पहुंच गयी है.
यहां 45 बेड वर्तमान में खाली है. हालांकि ब्लैक फंगस से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. यहां ब्लैक फंगस के कुल 102 मरीज भर्ती किये गये हैं. वहीं पीएमसीएच में कोविड के एक नये मरीज के साथ यहां कुल पांच मरीजों को आइसीयू में भर्ती किया गया है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




