बिहार : बेगूसराय में दो व्यक्तियों के शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
बिहार : बेगूसराय में दो व्यक्तियों के शव बरामद

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना अंतर्गत परसौना मोड़ के समीप से आज प्रात: पुलिस ने दो व्यक्तियों के शव बरामद किये हैं. मंझौल अनुमंडल पुलिस अधिकारी हरिशंकर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 55 से बरामद ये दोनों शव मेहदा साहपुर गांव निवासी रंजीत यादव (35) और मंझौल गांव […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना अंतर्गत परसौना मोड़ के समीप से आज प्रात: पुलिस ने दो व्यक्तियों के शव बरामद किये हैं. मंझौल अनुमंडल पुलिस अधिकारी हरिशंकर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 55 से बरामद ये दोनों शव मेहदा साहपुर गांव निवासी रंजीत यादव (35) और मंझौल गांव निवासी गुलटेन सिंह (45) का है.

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक काफी क्षतिग्रस्त स्थिति में मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. हरिशंकर ने बताया कि मृतकों के शरीर पर जख्म के कई निशान हैं पर यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई या उनकी हत्या की गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों बिंदुओं पर जांच शुरु कर दी है.

शव बरामदगी से आक्रोशित ग्रामीण पुलिस को शवों को घटनास्थल से उठाने नहीं दे रहे हैं और इन दोनों की मौत के विरोध में सड़क को जाम किये हुये हैं.उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कल सुबह बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत लखनपुर गांव के समीप बलान नदी से पुलिस ने पूर्व से लापता दो किशोर के शव बरामद किये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन