बिहार : बक्सर में गोलीबारी दो की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर (बिहार) : जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये. पुलिस ने कहा कि पीडि़तों की पहचान प्रदीप कुमार यादव (22) और नीरज कुमार यादव (14) के रूप में हुई है. ब्रहमपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सर्वेश कुमार […]
विज्ञापन
बक्सर (बिहार) : जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये. पुलिस ने कहा कि पीडि़तों की पहचान प्रदीप कुमार यादव (22) और नीरज कुमार यादव (14) के रूप में हुई है.
ब्रहमपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना कल रात को जोगिया गांव में उस समय हुई, जब हमलावरों ने एक घर पर धावा बोला और दो परिवारों के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। इस गोलीबारी में दो लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गये.
सिंह ने कहा कि यह घटना ग्रामीणों के दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच की दुश्मनी के चलते हुई. शव-परीक्षण के बाद शव मृतकों के परिवारों को सौंप दिये गये.पुलिस ने कहा कि घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और इनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत के कारण रघुनाथपुर उप मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और इनपर दो ग्रामीणों की हत्या का आरोप लगाया गया है. इन आरोपियों में से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










