ऑर्केस्ट्रा में चली गोली, युवक की मौत के बाद हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मनियारी (मुजफ्फरपुर): महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग के पास मरीचा चौक पर मंगलवार को आयोजित आॅर्केस्ट्रा में देर रात गोली लगने से किशोर की मौत हो गयी. उसकी पहचान पूर्व पंसस रघुनाथ सहनी के पुत्र अभिषेक कुमार (17) के रूप में हुई . पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं मौत की खबर सुनते ही […]
विज्ञापन
मनियारी (मुजफ्फरपुर): महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग के पास मरीचा चौक पर मंगलवार को आयोजित आॅर्केस्ट्रा में देर रात गोली लगने से किशोर की मौत हो गयी. उसकी पहचान पूर्व पंसस रघुनाथ सहनी के पुत्र अभिषेक कुमार (17) के रूप में हुई . पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं मौत की खबर सुनते ही आक्रोशितों ने देर रात दो बजे मरीचा चौक जाम कर दिया.
यातायात बाधित होने की सूचना पर सात बजे पहुंचे बीडीओ संजीव कुमार व सीओ रंभू ठाकुर ने आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया. आक्रोशित मांग पर डटे रहे. थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक अभिषेक कुमार के पिता रघुनाथ सहनी ने हत्या के आरोपित मरीचा के मनजीत राय व पकाही के रामु कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










