गवाही न देने की धमकी देने गये दो बदमाशों को मारी गोली, जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2019 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

बख्तियारपुर : थाना क्षेत्र के वेलथान गांव में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने गये दो अपराधियों को गोली मारकर जख्मी कर दिये जाने की सूचना है. घटना शनिवार की शाम की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र के नयाटोला संगतपर निवासी कुख्यात अपराधी पुकिया ने वेलथान गांव […]
विज्ञापन
बख्तियारपुर : थाना क्षेत्र के वेलथान गांव में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने गये दो अपराधियों को गोली मारकर जख्मी कर दिये जाने की सूचना है. घटना शनिवार की शाम की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र के नयाटोला संगतपर निवासी कुख्यात अपराधी पुकिया ने वेलथान गांव के रूदल यादव पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी थी.
रूदल यादव भी आपराधिक चरित्र का व्यक्ति बताया जाता है. इस मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हो चुकी है. गवाही की प्रक्रिया भी आरंभ होने वाली है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गवाही देने से रोकने को लेकर पुकिया ने अपने गैंग के दो साथी मोकामा के राजन ठाकुर व वेलथान के फुदेला पासवान को रूदल ठाकुर के घर पर भेजा.
वहां गये अपराधियों द्वारा गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देते ही रूदल यादव के समर्थक भड़क उठे और दोनों पर गोली मार जख्मी कर दिया. गोली लगे दोनों लोग जान बचाकर वहां से किसी तरह भागे. दोनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिये जाने की सूचना है. पुलिस घायलों के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




