कुढ़नी में हाइवा ने दूल्हे के भाई समेत चार बरातियों को रौंदा, माैत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2019 3:29 AM
कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) : फकुली ओपी के स्टेट बोर्डिंग के सामने एनएच 77 पर शुक्रवार की देर रात हाईवा ने दूल्हे के भाई समेत चार बरातियों को रौंद दिया. मौके पर ही सभी की मौत हो गयी. हादसे में एक महिला और उनके दो पुत्रों के साथ दूल्हे के भाई का शव क्षत विक्षत हो गया. […]
कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) : फकुली ओपी के स्टेट बोर्डिंग के सामने एनएच 77 पर शुक्रवार की देर रात हाईवा ने दूल्हे के भाई समेत चार बरातियों को रौंद दिया. मौके पर ही सभी की मौत हो गयी. हादसे में एक महिला और उनके दो पुत्रों के साथ दूल्हे के भाई का शव क्षत विक्षत हो गया. हाईवा के चालक ने वाहन में फंसे शव को सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया.
सूचना पर पहुंचे ओपी प्रभारी आरके राकेश ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान वैशाली जिले के वैशाली थाना अन्तर्गत जतकौली ठिकहा धर्मपुर निवासी सिंघेस्वर महतो की पत्नी गुलाबी देवी (47), उनके पुत्र विवेक कुमार (5) व सुजय कुमार (18) के साथ नरेश महतो के पुत्र व दूल्हे के छोटे भाई रमेश कुमार (20) के रूप में हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










