घोघा बाजार में दुकानदार से चार लाख लूट कर नकाबपोश फरार

Updated at : 31 May 2019 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
घोघा बाजार में दुकानदार से चार लाख लूट कर नकाबपोश फरार

कहलगांव : हथियार से लैैैैस छह नकाबपोश युवकों ने किराना के थोक विक्रेता अनिल चौधरी की पत्नी से करीब चार लाख नकद सहित बाइक की चाबी व दुकान का बही खाता लेकर फरार हो गये. यह घटना घोघा थानांतर्गत मुक्ति निकेतन स्कूल के समीप घोघा बाजार के पास गुरुवार की रात करीब 9.20 बजे हुई. […]

विज्ञापन

कहलगांव : हथियार से लैैैैस छह नकाबपोश युवकों ने किराना के थोक विक्रेता अनिल चौधरी की पत्नी से करीब चार लाख नकद सहित बाइक की चाबी व दुकान का बही खाता लेकर फरार हो गये. यह घटना घोघा थानांतर्गत मुक्ति निकेतन स्कूल के समीप घोघा बाजार के पास गुरुवार की रात करीब 9.20 बजे हुई.

खबर लिखे जाने तक दुकानदार ने लिखित शिकायत नहीं दी थी. जानकारी के अनुसार घोघा गोल सड़क स्थित किराना के थोक विक्रेता अपनी पत्नी बेबी देेेेवी के साथ दुकान बंद कर यामाहा बाइक से अपने घर घोघा बाजार जा रहे थे. इस बीच मुक्ति निकेतन प्राइवेट स्कूल के समीप पीछे से ओवरटेक करते हुए दो बाइक उनके बाइक के सामने आ गयी. दोनों बाइक पर छह युवक सवार थे. सभी चेहरे पर गमछा बांधेे थे. इस बीच एक नकाबपोश ने पत्नी को पिस्टल सटाकर उसके पास रखे थैले को झपट तेेेजी से घोघा बाजार की ओर भाग गये.

अपराधियो नेे इस वारदात को चंद मिनट में अंजाम देकर मौके से फरार हो गये. इस कारण किसी ने कुछ भी स्पष्ट नहीं देेेख पाया. हालांकि उक्त स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधि कैद हो गयी.घटना की सूचना मिलते ही घोघा थानाध्यक्ष शंभु कुमार पासवान पूरे इलाके की नाकाबंदी कर फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन