निजी बैंक के कर्मी से 75 हजार की छिनतई

सरैया : रेवा घाट शिव मंदिर के समीप एक अपाचे बाइक पर सवार हथियार से लैश अपराधियों ने सारण जिले के मकेर बंधन बैंक शाखा के कलेक्शन कर्मी से 75000 रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गये. इस बाबत राकेश कुमार ने सरैया थाने में आवेदन दिया. पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को थाना […]
सरैया : रेवा घाट शिव मंदिर के समीप एक अपाचे बाइक पर सवार हथियार से लैश अपराधियों ने सारण जिले के मकेर बंधन बैंक शाखा के कलेक्शन कर्मी से 75000 रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गये. इस बाबत राकेश कुमार ने सरैया थाने में आवेदन दिया.
पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र में रेवा, दातापुर सहित अन्य गांवों से ग्राहकों से ऋण की राशि लेकर मकेर शाखा कार्यालय लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-722 रेवा रोड पर शिव मंदिर के पास मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रुपये भरे बैग लूटकर फरार हो गये. थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










