ePaper

रिटायर्ड सरकारी कर्मी के खाते से जालसाजों ने निकाल लिये 34 हजार

Updated at : 20 Apr 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड सरकारी कर्मी के खाते से जालसाजों ने निकाल लिये 34 हजार

पटना : सिंचाई विभाग से रिटायर सेक्शन ऑफिसर महेश कुमार सिन्हा (आरपीएस मोड़, रंजन पथ निवासी) के खाता से जालसाजों ने 34 हजार रुपया निकाल लिया. महेश कुमार सिन्हा को जालसाज ने फोन कर बताया कि उसका नाम दिलीप गुप्ता है और गांधी मैदान स्थित एसबीआइ से बोल रहे हैं. यह जानकारी दी कि आपका […]

विज्ञापन

पटना : सिंचाई विभाग से रिटायर सेक्शन ऑफिसर महेश कुमार सिन्हा (आरपीएस मोड़, रंजन पथ निवासी) के खाता से जालसाजों ने 34 हजार रुपया निकाल लिया. महेश कुमार सिन्हा को जालसाज ने फोन कर बताया कि उसका नाम दिलीप गुप्ता है और गांधी मैदान स्थित एसबीआइ से बोल रहे हैं. यह जानकारी दी कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो जायेगा, इसलिए अपने एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी दें. इस पर महेश ने एटीएम के नंबर की जानकारी दे दी.

जालसाजों ने उस नंबर से पैसे निकासी का प्रयास किया तो इस पर महेश के मोबाइल फोन पर ओटीपी आया. इसके बाद जालसाज ने ओटीपी की जानकारी देने को कहा तो महेश सिन्हा ने ओटीपी भी बता दिया और जालसाजों ने 34 हजार रुपया निकाल लिया. महेश सिन्हा का खाता एसबीआइ के नियोजन भवन ब्रांच में है.
सैनिक के खाते से उड़ाये 30 हजार : दानापुर. थाना क्षेत्र के मैनपुरा निवासी व सैनिक संजय कुमार सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने 30 हजार रुपये उड़ा लिये. सैनिक संजय ने स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है .
दर्ज प्राथमिकी में संजय ने बताया कि एटीएम कार्ड व पासबुक मेरे पास है. इसके बावजूद मेरे खाते से तीस हजार रुपये की अवैध निकासी दस-दस हजार कर तीन बार में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन