जानलेवा हमले में पांच को दस-दस वर्ष कारावास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2019 1:39 AM
मधुबनी : कलुआही थाना क्षेत्र में पेशाव करने को लेकर रमेश प्रसाद साह पर जान लेवा हमला के आरोप में आरोपी राम स्वरूप सिंह सहित पांच को दस वर्ष की सजा मिली है. शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम के न्यायाधीश ओम सागर के न्यायालय में आरोपित कलुआही थाना क्षेत्र के गेना टोल […]
मधुबनी : कलुआही थाना क्षेत्र में पेशाव करने को लेकर रमेश प्रसाद साह पर जान लेवा हमला के आरोप में आरोपी राम स्वरूप सिंह सहित पांच को दस वर्ष की सजा मिली है. शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम के न्यायाधीश ओम सागर के न्यायालय में आरोपित कलुआही थाना क्षेत्र के गेना टोल छतवनिया निवासी राम स्वरूप सिंह, अशोक सिंह, वसंत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह एवं जयशंकर सिंह को दफा 307 भादवि में प्रत्येक को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास व पांच- पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर छह- छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक मिश्री लाल यादव वबचाव पक्ष से अवधेश सिंह ने बहस की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










