पूर्व सांसद मोनाजिर भाजपा में हुए शामिल

Published at :03 Jul 2014 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद मोनाजिर भाजपा में हुए शामिल

पटना: जदयू नेता व बेगूसराय के पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया. प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए मिलन समारोह में मोनाजिर के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए. मोनाजिर ने मंगलवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया था. इस मौके पर मोनाजिर ने कहा कि राजद-जदयू […]

विज्ञापन

पटना: जदयू नेता व बेगूसराय के पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया. प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए मिलन समारोह में मोनाजिर के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए. मोनाजिर ने मंगलवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया था. इस मौके पर मोनाजिर ने कहा कि राजद-जदयू धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को बरगला कर अपना राजनीतिक स्वार्थ साध रहे हंै. दोनों दलों की राजनीति मैंने काफी नजदीक से देखी है.

उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक यात्र मैंने मुंगेर जिला भाजयुमो के अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी. रमजान के पाक महीने में पुन: भाजपा में वापस आकर मैं खुशी महसूस कर रहा हूं. वहीं, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील मोदी ने कहा कि अकलियत के लोगों का भाजपा की ओर तेजी से रुझान बढ़ रहा है.

उन्होंने बिहार सरकार से टीइटी पास छात्रों को नियुक्ति पत्र देने की मांग भी की और सांख्यिकीकर्मियों को विभागों में काम देने की भी अपील की. मिलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि पूर्व मंत्री जावेद अख्तर पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं. मोनाजिर हसन के भाजपा में शामिल होने से अंग जनपद में भाजपा को और मजबूती मिलेगी.

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि मोनाजिर हसन राजनीति में भाजपा की ही उपज हैं. आज वह अपनी मूल पार्टी में आ गये. मोनाजिर के साथ जदयू के प्रदेश महासचिव अकील अख्तर, युवा जदयू के महासचिव विभांशु निराला, बीडीओ सिंह, फैसल अहमद, अनवर सिद्दीकी, नूर आलम और अरुण कुमार तिवारी सहित कई नेता शामिल हुए . मिलन समारोह में विधान पार्षद संजय मयूख, सूरज नंदन कुशवाहा, पूर्व विधान पार्षद गंगा प्रसाद, रजनीश कुमार, विधायक प्रेम रंजन पटेल, अजफर शम्सी और अशोक भट्ट आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन