बिहारः 30 की उम्र में 62 महिलाओं से शादी कर ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 03 Jun 2014 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारः 30 की उम्र में 62 महिलाओं से शादी कर ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

हाजीपुर: उम्र 30 साल और 62 शादियां सुनने में अपटपटा तो जरुर लगता है पर इसी आरोप में बिहार के वैशाली जिला के बलिगांव थाना की पुलिस ने कल एक ठग को गिरफ्तार किया है जो कि करीब 62 महिलाओं से शादी कर उनमें कई से नकद, गहने और अन्य बहुमूल्य चीजों की ठगी कर […]

विज्ञापन

हाजीपुर: उम्र 30 साल और 62 शादियां सुनने में अपटपटा तो जरुर लगता है पर इसी आरोप में बिहार के वैशाली जिला के बलिगांव थाना की पुलिस ने कल एक ठग को गिरफ्तार किया है जो कि करीब 62 महिलाओं से शादी कर उनमें कई से नकद, गहने और अन्य बहुमूल्य चीजों की ठगी कर चुका है.

बलिगांव के थानाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने गिरफ्तार ठग का नाम सिजान उर्फ निजाम उर्फ राजकुमार राय है और वह पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना अंतर्गत मेन मेहसी गांव निवासी मो0 सुमैल का पुत्र है. उन्होंने बताया कि सिजान के ठगी का मामला उस समय उजागर हुआ जब वैशाली जिला के बलिगांव थाना अंतर्गत बहादुरपुर चिकनौता गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी के एक रेल टिकट परीक्षक (टीटीई) के साथ शादी करने के लिए फरार होने की बात सामने आयी.

उक्त किशोरी के परिजनों की शिकायत पर बलिगांव के थाना अध्यक्ष राजकुमार पासवान ने किशोरी के मोबाईल फोन नंबर के आधार मामले की जांच शुरु की और उक्त कथित टीटीई को को एक बैंक खाता की मदद से पडोसी समस्तीपुर जिला से ढूंढ निकाला.

पासवान ने बताया कि उक्त ठग के पास से पुलिस ने चार मोबाईल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस ठग के गिरफ्तार होते ही कई महिलाओं के फोन आने शुरु हो गए और उनके द्वारा उसकी पत्नी होने का दावा करने पर जब उन्हें बलिगांव थाना बुलाया गया तो उनमें से कुछ जो कि पडोसी जिलों में रह रही थीं अपने परिवार तथा बच्चों के साथ थाना पहुंचीं जबकि प्रदेश के बाहर दूरस्थ स्थानों यथा कोलकाता में रह रहीं हैं अभी रास्ते में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन