गोपीनाथ मुंडे के निधन पर मांझी,नीतीश ने संवेदना व्यक्त की

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में गोपीनाथ मुंडे को एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी बताते हुए कहा कि उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में गोपीनाथ मुंडे को एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी बताते हुए कहा कि उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है.
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते कहा कि वे एक कर्मठ एवं जुझारु राजनेता एवं प्रख्यात समाजसेवी थे. 64 वर्षीय गोपीनाथ मुंडे का आज नई दिल्ली में एक सडक दुर्घटना में निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




