सेक्स रैकेट मामले में डीएम कार्यालय के हेड क्लर्क को भेजा गया जेल

Updated at : 02 Jun 2014 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
सेक्स रैकेट मामले में डीएम कार्यालय के हेड क्लर्क को भेजा गया जेल

पटना : शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी में सेक्स रैकेट के खुलासा के बाद पकड़े गये ग्राहक रोहित कुमार (बोरिंग रोड) के साथ ही मकान मालिक व डीएम कार्यालय में हेड क्लर्क शैलेंद्र सिंह को भी रविवार को जेल भेज दिया गया. अनुसंधान में पुलिस को कई साक्ष्य हाथ लगे हैं. सेक्स रैकेट शैलेंद्र सिंह […]

विज्ञापन

पटना : शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी में सेक्स रैकेट के खुलासा के बाद पकड़े गये ग्राहक रोहित कुमार (बोरिंग रोड) के साथ ही मकान मालिक व डीएम कार्यालय में हेड क्लर्क शैलेंद्र सिंह को भी रविवार को जेल भेज दिया गया. अनुसंधान में पुलिस को कई साक्ष्य हाथ लगे हैं. सेक्स रैकेट शैलेंद्र सिंह के आवास में चल रहा था और शैलेंद्र सिंह को इसकी जानकारी नहीं थी. यह बात पुलिस को नहीं जंच रही है.

अनुसंधान में भी कई बात सामने आयी. सेक्स रैकेट संचालक दिलीप सिंह उर्फ राजेश उर्फ राकेश भी शैलेंद्र सिंह के छपरा स्थित आवास के आसपास ही रहता है. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि जिस तरह की बात सामने आ रही है. उससे स्पष्ट है कि मकान मालिक को भी सेक्स रैकेट चलने की जानकारी थी. शैलेंद्र सिंह की संपत्ति के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है.

पुलिस ने जब संचालक के फ्लैट को खंगाला,तो कई दस्तावेज मिले. किसी में दिलीप सिंह, तो किसी में राजेश, तो किसी में राकेश अंकित था. इस कारण पुलिस भी यह सोच रही है कि उसका असली नाम क्या है?

फ्लैट में लगी थी डिस्को लाइट : फ्लैट में डिस्को लाइट लगी थी और हमेशा वहां युवक व युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था. आशंका जतायी जा रही है कि वहां महफिल भी जमती थी और अश्लील नाच-गान का कार्यक्रम भी चलता था. फ्लैट से एक डायरी मिली है, जिसमें कई लोगों के नाम, पता व मोबाइल नंबर हैं.

उधर बहादुरपुर थाने के राजेंद्र नगर रोड 13 में दशरथ सिंह के मकान में किराया का फ्लैट लेकर सेक्स रैकेट चलाने वाले संचालक हरेंद्र पासवान (आरा) को पुलिस की टीम ने पकड़ लिया. विदित हो कि 20 मई को राजेंद्र नगर रोड 13 में स्व. दशरथ सिंह के मकान में सेक्स रैकेट चलाये जाने के धंधे का खुलासा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन