पत्नी की हत्या करनेवाले पति को पीट कर मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर (रोहतास) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव के रहनेवाले गोपाल नट ने रॉड से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस बात से गुस्साये परिजनों ने गोपाल की बुरी तरह से पिटाई कर दी. इससे उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गयी. शनिवार को एक ही घर से एक […]
विज्ञापन
सासाराम नगर (रोहतास) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव के रहनेवाले गोपाल नट ने रॉड से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस बात से गुस्साये परिजनों ने गोपाल की बुरी तरह से पिटाई कर दी. इससे उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गयी. शनिवार को एक ही घर से एक ही साथ पति-पत्नी का शव निकला. 60 वर्षीय गोपाल नट ने घरेलू क्लेश में अपनी पत्नी दुर्गावती देवी (55 वर्ष) को लोहे के रॉड से सिर पर वार कर छत से नीचे धकेल दिया. छत से नीचे गिरने के कारण दुर्गावती बुरी तरह जख्मी हो गयी.
परिजन व ग्रामीण दुर्गावती को सदर अस्पताल ले गये. बताया गया है कि इलाज शुरू होने से पहले ही दुर्गावती ने दम तोड़ दिया. इस घटना से आक्रोशित घर के सदस्यों और ग्रामीणों ने गोपाल नट की जम कर पिटाई कर दी. पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर हत्यारे गोपाल को छुड़ा कर सासाराम के एक निजी क्लिनिक ले गये, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










