पुत्र के अवैध संबंध में गयी बाप की जान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 May 2014 10:44 PM
विज्ञापन

आरा. जगदीशपुर के हरदिया गांव में वृद्ध की हत्या कांड मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने इस मामले हददिया निवासी बुलबुल पाल को गिरफ्तार किया. बुलबुल पाल ने पुलिस को बताया कि मृतक धरीछन पाल के पुत्र रामबाबू पाल का नाजायज संबंध बुलबुल पाल के पत्नी से था. […]
विज्ञापन
आरा. जगदीशपुर के हरदिया गांव में वृद्ध की हत्या कांड मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने इस मामले हददिया निवासी बुलबुल पाल को गिरफ्तार किया. बुलबुल पाल ने पुलिस को बताया कि मृतक धरीछन पाल के पुत्र रामबाबू पाल का नाजायज संबंध बुलबुल पाल के पत्नी से था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि राम बाबू पाल को मारने के लिए गिरफ्तार व्यक्ति गया था. जहां रात होने के कारण राम बाबू समझ कर उसके पिता धरीछन पाल के सर पर भारी पत्थर से मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी थी. उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र का नाजायज संबंध गिरफ्तार व्यक्ति के पत्नी के साथ है. जिसे लेकर परिवार में बराबर कहा सुनी भी होती रहती थी, जिसका उक्त व्यक्ति द्वारा विरोध किया जाता था. इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










