संत के शव दफनाने को ले झड़प
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 May 2014 10:40 PM
विज्ञापन

आरा. संत परमहंस स्वामी श्री हरिनारायण चार्य जी महाराज के निधन के बाद शव की अंत्येष्टि करने को लेकर परिजन व भक्त आपस में भीड़ गये. परिजनों का कहना था कि महाराज जी के शव का अंत्येष्टि हम लोगों के द्वारा किया जायेगा. जबकि भक्तों का कहना था कि महाराज जी का समाधि स्थल गुंडी […]
विज्ञापन
आरा. संत परमहंस स्वामी श्री हरिनारायण चार्य जी महाराज के निधन के बाद शव की अंत्येष्टि करने को लेकर परिजन व भक्त आपस में भीड़ गये. परिजनों का कहना था कि महाराज जी के शव का अंत्येष्टि हम लोगों के द्वारा किया जायेगा. जबकि भक्तों का कहना था कि महाराज जी का समाधि स्थल गुंडी में ही बनेगा. मामला तुल पकड़ते देख प्रशासन के सहयोग से मामला शांत हुआ. इसके बाद संत के शव को गुंडी में ही दफनाया गया.
बता दें की संत परमहंस स्वामी श्री हरिनारायण चार्य जी महाराज बक्सर जिले के चक्की थाना अंतर्गत नैनीजोर गांव के रहने वाले थे. विगत पांच वर्षो से गुंडी गुरु-शिष्य आश्रम में रह रहे थे. जहां उनका निधन हो गया. निधन के बाद भक्तों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी.
इसके बाद परिजनों ने अंत्येष्टि करने के लिए अपने साथ ले जाने की बात करने लगे. इधर महाराज जी के अंतिम दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










