भोजपुर के दो तस्कर मुंगेर में हथियार के साथ गिरफ्तार

आरा/मुंगेर. जमालपुर शहर के जुबली वेल चौक पर एसटीएफ व जमालपुर पुलिस ने मंगलवार को दो हथियार तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा. उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, 7.65 बोर के 40 कारतूस तथा मोबाइल बरामद किये हैं. हथियार तस्करों की पहचान भोजपुर जिले के बरहटा थानांतर्गत नथमलपुर निवासी दीपक सिंह […]
आरा/मुंगेर.
जमालपुर शहर के जुबली वेल चौक पर एसटीएफ व जमालपुर पुलिस ने मंगलवार को दो हथियार तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा. उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, 7.65 बोर के 40 कारतूस तथा मोबाइल बरामद किये हैं. हथियार तस्करों की पहचान भोजपुर जिले के बरहटा थानांतर्गत नथमलपुर निवासी दीपक सिंह एवं रविनाथ सिंह के रूप में की गयी है. एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगेर से हथियार तस्कर जमालपुर आनेवाले हैं. इसके बाद पुलिस सतर्क हो गयी. जुबली वेल पर पुलिस को देख कर हथियार तस्कर भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार हथियार तस्करों ने बताया कि वे इस हथियार को मुंगेर के महावीर मंदिर के निकट से खरीद कर लाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










