बिहार : हाजीपुर में ताजिया जुलूस के दौरान भगदड़ में एक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
बिहार  : हाजीपुर में ताजिया जुलूस के दौरान भगदड़ में एक की गयी जान

हाजीपुर : हाजीपुर-जंदाहा एनएच-103 पर औद्योगिक थाने के सुल्तानपुर गांव के पास रविवार की रात पिकअप वैन ने ताजिया जुलूस में शामिल लोगों को ठोकर मार दिया. इससे राजापाकर थाने के फुलहारा किला के लड़ुई निवासी मो इशु का पुत्र अफरीद की मौत हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल किला लड़ुई निवासी मो अंसार […]

विज्ञापन
हाजीपुर : हाजीपुर-जंदाहा एनएच-103 पर औद्योगिक थाने के सुल्तानपुर गांव के पास रविवार की रात पिकअप वैन ने ताजिया जुलूस में शामिल लोगों को ठोकर मार दिया. इससे राजापाकर थाने के फुलहारा किला के लड़ुई निवासी मो इशु का पुत्र अफरीद की मौत हो गयी.
वहीं, गंभीर रूप से घायल किला लड़ुई निवासी मो अंसार अली के पुत्र मो फरीद को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. जानकारी के अनुसार किला लड़ुई अखाड़ा से ताजिया लेकर अखाड़ा के खलीफा करतब दिखाते हुए पहलाम के लिए जढुआ स्थित करबला आ रहे थे.
ताजिया जुलूस के पीछे रोशनी के लिए जेनरेटर लेकर पिकअप चल रहा था. सुल्तानपुर गांव के समीप जुलूस में अचानक भगदड़ मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान चालक भी पिकअप वैन को भगाने के दौरान नियंत्रण खो दिया और कुछ लोगों को ठोकर मार दिया.
जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने बेहोशी की हालत में अफरीद सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अफरीद की मौत की जानकारी मिलते ही जुलूस में शामिल लोग भागकर सदर अस्पताल पहुंचे. इधर, घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उधर सदर अस्पताल में स्थिति को नियंत्रित करने के लिये नगर थाने की पुलिस दल-बल के साथ पहुंच गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन