बिहार : कार्यपालक सहायक ने इंदिरा आवास की किस्त के बदले मांगा रिश्वत, ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रक्सौल (पूर्वी चंपारण) : इंदिरा आवास की किस्त के भुगतान के लिए घूस मांगने पहुंचे प्रखंड कार्यालय सहायक को ग्रामीणों ने पकड़ कर खंभे से बांध दिया. घटना शनिवार की सुबह 11:10 बजे की है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय के कार्यपालक सहायक (डाटा ऑपरेटर इंदिरा आवास) रघुवीर कुमार इंदिरा आवास सहायक निलेश तिवारी, उमेश […]
विज्ञापन
रक्सौल (पूर्वी चंपारण) : इंदिरा आवास की किस्त के भुगतान के लिए घूस मांगने पहुंचे प्रखंड कार्यालय सहायक को ग्रामीणों ने पकड़ कर खंभे से बांध दिया. घटना शनिवार की सुबह 11:10 बजे की है.
जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय के कार्यपालक सहायक (डाटा ऑपरेटर इंदिरा आवास) रघुवीर कुमार इंदिरा आवास सहायक निलेश तिवारी, उमेश शर्मा के साथ जोकियारी पंचायत के जटियांही गांव पहुंचे. इंदिरा आवास की दूसरी किस्त भुगतान के नाम पर 35-35 सौ रुपये रिश्वत के रूप में मांगने लगे. इसी दौरान ग्रामीणों से बहस हुई. इंदिरा आवास के लाभुक महेंद्र पासवान, हरि पासवान, अमरजीत पासवान, सीताराम पासवान सहित 10 लोगों ने रघुवीर कुमार को पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










