पत्रकार हत्याकांड : सीबीआइ पहुंचा सीवान, खंगाल रहा है एक पत्रकार की कुंडली

Updated:
विज्ञापन
पत्रकार हत्याकांड : सीबीआइ पहुंचा सीवान, खंगाल रहा है एक पत्रकार की कुंडली

सीवान : पत्रकार हत्याकांड की जांच के लिए सीवान पहुंची सीबीआइ की टीम एक पत्रकार की कुंडली खंगाल रही है. इस मामले में यह पत्रकार संदेह के घेरे में रहा है. पुलिस ने उसका कॉल डिटेल्स निकाला था और उसके एक-एक पहलू की जांच की थी. इधर, सीबीआइ की टीम भी उसका कॉल डिटेल्स निकाल […]

विज्ञापन

सीवान : पत्रकार हत्याकांड की जांच के लिए सीवान पहुंची सीबीआइ की टीम एक पत्रकार की कुंडली खंगाल रही है. इस मामले में यह पत्रकार संदेह के घेरे में रहा है. पुलिस ने उसका कॉल डिटेल्स निकाला था और उसके एक-एक पहलू की जांच की थी. इधर, सीबीआइ की टीम भी उसका कॉल डिटेल्स निकाल कर उसे खंगाल रही है. उसके पैतृक गांव से लेकर उसके अन्य ठिकानों, कारोबार व सामाजिक स्थिति की जांच की जा रही है.

सीबीआइ ने पत्रकार और राजदेव रंजन के बीच हुई बातचीत के कॉल डिटेल्स और टावर लोकेशन की पड़ताल की. पत्रकार के पैतृक थाने पहुंच कर भी सीबीआइ ने उसकी गतिविधि के संबंध में जानकारी ली है. इसकी पुष्टि करते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच सीबीआइ के जिम्मे है, इसलिए कुछ बताना संभव नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन