Bihar: चिराग पासवान का तेजस्वी यादव पर हमला, पीएम के बदले अपने उम्मीदवारों पर दें ध्यान

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Bihar: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. चिरोग ने कहा है कि पीएम मोदी के बदले अगर तेजस्वी यादव अपने उम्मीदवारों पर ध्यान देते तो उनकी जमानत बच जाती.

विज्ञापन

Bihar: पटना. लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर वार और पलटवार कर रहे हैं. तेजस्वी यादव लगातार यह दावा कर रहे हैं कि केंद्र की सत्ता से एनडीए की विदाई तय है और देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. तेजस्वी यादव के इस दावे पर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तंज किया है. चिराग पासवान ने कहा है कि तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री पर ध्यान देने के बदले अपने उम्मीदवारों की जमानत बचाने पर ध्यान देते तो बेहतर था.

मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम

चिराग पासवान ने कहा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसमें कहीं कोई शक नहीं है. विपक्ष के नेता जितना ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देते हैं, अगर उतना ध्यान अपने उम्मीदवारों पर दिया होता, तो शायद जमानत जब्त होने से बच जाती. व्यर्थ की बातों को मुद्दा बनाने में जितना समय खर्च करते हैं, अगर बिहार के लोगों को चिंता कर लेंगे और उनसे जुड़े विषय उठा लेंगे तो संभवतः इनके प्रत्याशियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर जरूर हो जाएगा.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

मोदी की बिहार और बिहारी के प्रति चिंता जाहिर है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चरण के चुनाव में बिहार आ रहे हैं. 12 मई को आ रहे हैं, यहां रूकेंगे भी और फिर 13 मई को उनका कार्यक्रम होगा, लेकिन विपक्षी गठबंधन के जितने राष्ट्रीय नेता हैं वह लोग कहां हैं. क्या उनके लिए बिहार और बिहारी कोई मायने नहीं रखता है. कांग्रेस के कितने बड़े नेता हैं, जो बिहार आए लेकिन प्रधानमंत्री होने के बावजूद नरेंद्र मोदी इतना समय बिहार और बिहारियों को दे रहे हैं. यह बिहारियों के प्रति उनकी चिंता को जाहिर करता है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन