गिरिडीह में छत से गिरने के कारण बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 May 2024 11:20 AM

विज्ञापन

गिरिडीह में छत से गिरने की वजह से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है. वह फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है.

विज्ञापन

गिरिडीह : गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह छत से गिरने के कारण एक बच्चे की मौत हो गयी है. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है. मां को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. मृत बच्चे का नाम रिशा कुमार है.

Also Read: गिरिडीह में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की छापेमारी, कई विस्फोटक सामग्री जब्त

कैसे हुआ हादसा

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना पंचायत स्थित पुरना डाबर गांव में एक बच्चे की छत से गिरने के कारण मौत हो गयी. जबकि उसकी मां फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है. उसके हाथ और पांव में गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार वह अपने बच्चे को गोद में लेकर अपने घर में खाना बना रही थी. उसी वक्त किसी काम की वजह उसे अपने छत जाना पड़ा. लेकिन इस दौरान उसे चक्कर आ गया. जिस वजह से वह अपने बच्चे के साथ छत से सीधे नीचे गिर गयी.

घर के छत पर नहीं लगा है चाहारदिवारी

बताया जाता है कि उसके छत में किसी प्रकार का कोई चारदिवारी नहीं लगा है. हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों के सहयोग से मां और उसके बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक हब्बीबुल्लाह खान ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं, महिला इलाजरत है. उसके दोनों हाथ व शरीर के अन्य भाग चोटिल है. मृत बच्चे का नाम रिशा कुमार है और वह सिर्फ 3 साल का था. घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर में शोक का माहौल है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola