31 गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार

Edited by Mrinal Kumar
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह. 31गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को आज अहले सुबह पुलिस ने बरगंडा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. अवधेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी बेंगाबाद थाने में दर्ज एक मामले को लेकर की गई है. आज सुबह एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के […]

विज्ञापन

गिरिडीह. 31गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को आज अहले सुबह पुलिस ने बरगंडा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. अवधेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी बेंगाबाद थाने में दर्ज एक मामले को लेकर की गई है. आज सुबह एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान बरगंडा आरके महिला कॉलेज रोड स्थित अवधेश कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे और अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. बता दे की अवधेश कुमार सिंह के खिलाफ बेंगाबाद थाना घेराव मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज की गई थी और इसी मामले में अवधेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल पुलिस अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई है. इस दौरान मुख्य रूप से एसडीपीओ विनोद रवानी , बेंगाबाद अंचल की इंस्पेक्टर ममता कुमारी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Mrinal Kumar

लेखक के बारे में

By Mrinal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola