झारखंड में 300 मेगावाट बिजली की कमी, केंद्र से मांगी अतिरिक्त बिजली

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड को इस समय 1400-1500 मेगावाट बिजली मिल रही है, जबकि जरूरत 1700 से 1800 मेगावाट की है. जेबीवीएनएल ने केंद्र सरकार के पावर एक्सचेंज से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग की है. रांचीछ झारखंड में पिछले कई दिनों से मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है. प्रतिदिन लगभग 300 मेगावाट बिजली […]

विज्ञापन

झारखंड को इस समय 1400-1500 मेगावाट बिजली मिल रही है, जबकि जरूरत 1700 से 1800 मेगावाट की है. जेबीवीएनएल ने केंद्र सरकार के पावर एक्सचेंज से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग की है.

रांचीछ झारखंड में पिछले कई दिनों से मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है. प्रतिदिन लगभग 300 मेगावाट बिजली की कमी होती है. इस वजह से सुबह और शाम में राज्य के कई हिस्सों में लोड शेडिंग कर आपूर्ति करनी पड़ती है. ग्रामीण इलाकों में इसका खासा असर देखा जा रहा है. वहां औसतन 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. जबकि, शहरी क्षेत्र में 18 से 20 घंटे बिजली मिल रही है. यह पीक आवर में ज्यादा होता है.

गौरतलब है कि झारखंड को इस समय 1400-1500 मेगावाट बिजली मिल रही है, जबकि जरूरत 1700 से 1800 मेगावाट की है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने केंद्र सरकार के पावर एक्सचेंज से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग की है. इसके लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है. पर पावर एक्सचेंज से बिजली नहीं मिल पा रही है. बिजली न मिलने की वजह से सुबह व शाम के समय रांची, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, चाईबासा आदि जगहों पर प्रतिदिन शेडिंग हो रही है.

गर्मी में बढ़ सकती है बिजली की मांग:

जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र से 300 मेगावाट बिजली की मांग की गयी है. गर्मी के मौसम में बिजली की मांग भी बढ़ेगी. इसे देखते हुए अभी से ही तैयारी की जा रही है. केंद्र से भी इसी वजह से अतिरिक्त बिजली मांगी गयी है. मार्च-अप्रैल में एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा के प्लांट की दूसरी यूनिट भी चालू होनेवाली है. इससे झारखंड को अतिरिक्त 180 मेगावाट बिजली मिलेगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola