कांग्रेस विधायकों ने कहा, चारों मंत्री बदलें, वरना विधानसभा नहीं जायेंगे

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

चंपाई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के साथ ही कांग्रेस के विधायकों के सुर बगावती हो गये हैं. लातेहार से झामुमो विधायक बैजनाथ राम का पत्ता कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बाद कट गया. इससे वह भी नाराज हैं. कैबिनेट बंटवारे में कांग्रेस ने पुराने चेहरों को ही मंत्री बनाया है. इसके बाद पार्टी के […]

विज्ञापन

चंपाई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के साथ ही कांग्रेस के विधायकों के सुर बगावती हो गये हैं. लातेहार से झामुमो विधायक बैजनाथ राम का पत्ता कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बाद कट गया. इससे वह भी नाराज हैं. कैबिनेट बंटवारे में कांग्रेस ने पुराने चेहरों को ही मंत्री बनाया है. इसके बाद पार्टी के अंदर भूचाल आ गया. कांग्रेस के 12 विधायकों ने गुट बना कर विरोध कर दिया है. विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को ज्ञापन देते हुए दो टूक कहा : सभी चारों मंत्री बदलें, नहीं तो वे विधानसभा सत्र में नहीं जायेंगे. बजट सत्र से पहले फैसला पार्टी ले, नहीं तो राज्य से बाहर निकल जायेंगे.इधर, बैजनाथ राम का नाम मंत्री पद के लिए राजभवन भेजा गया था. वह राजभवन के लिए निकल भी गये थे. इसके बाद सूचना मिली कि उन्हें शपथ नहीं लेना है. वह बीच रास्ते से ही लौट गये. इसके बाद बैजनाथ राम ने पार्टी के खिलाफ ही बगावत कर दी है. बैजनाथ राम ने कहा : राजभवन से नाम आने के बाद अंतिम समय में मुझे मंत्री पद की शपथ लेने से रोक दिया गया. यह अपमानजनक है. मैंने मुख्यमंत्री को बता दिया है. दो दिनों के अंदर अगर पार्टी ने उचित निर्णय नहीं लिया, तो बड़ा कदम उठायेंगे. श्री राम ने कहा कि कैबिनेट में अनुसूचित जाति से एक भी मंत्री का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. पार्टी ने फैसला नहीं बदला, तो मैं अकेले भी चलने को तैयार हूं.

कांग्रेस विधायकों ने प्रभारी व अध्यक्ष को अवगत कराया

कांग्रेस विधायकों ने प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर से कहा कि हम लोगों ने चार साल झेला है. भाजपा के समर्थन में बात करनेवालों को मंत्री बनाया जा रहा है. ऐसा नहीं चलने देंगे. विधायक भूषण बाड़ा, अनूप सिंह, दीपिका पांडेय, अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी इस गुट में हैं. इससे पहले नाराज विधायकों को प्रभारी श्री मीर ने समझाया. इसके बाद विधायक शपथ ग्रहण समारोह में गये. लौटने पर फिर कहा, उनकी नाराजगी बरकरार है. श्री मीर ने कहा कि विधायकों की नाराजगी जायज है. ये अपने क्षेत्र को लेकर चिंतित हैं.

विधायकों ने प्रभारी व अध्यक्ष से ये कहा :

मंत्री फोन तक नहीं उठाते, चार साल इनका काम देखा है.मंत्री फोन तक नहीं उठाते, चार साल इनका काम देखा है.हम क्षेत्र में क्या मुंह लेकर जायेंगे, सरकार में रहते हुए मंत्रियों ने कोई काम नहीं कियामंत्री बाबूलाल मरांडी के समर्थन में बयान देते हैं. 12वां मंत्री कांग्रेस कोटे से बनाया जाये.पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद हो.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola