ePaper

विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन से मिली चेतावनी के साथ माफी, कहा-दोबारा गलती करने पर लगेगा आजीवन बैन

Updated at : 26 Aug 2021 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन से मिली चेतावनी के साथ माफी, कहा-दोबारा गलती करने पर लगेगा आजीवन बैन

टोक्यो ओलिंपिक में हार का सामना करने वाली विनेश पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे वहीं अब कुश्ती महासंघ उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को खत्म करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में पहलवान विनेश फोगाट (vinesh phogat) मेडल जीतने से चूक गयीं और क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गयीं. इस हार के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation Of India) ने विनेश पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए थे. विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सस्पेंड कर दिया गया था. वहीं अब विनेश के लिए राहत भरी खबर आयी है. कुश्ती महासंघ उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को खत्म करने का फैसला किया है.

बता दें कि ईएसपीएन की खबर के अनुसार, कुश्ती फेडरेशन ने विनेश फोगाट के साथ ही एशियन चैंपियन दिव्या सैन और वर्ल्ड केडैट चैंपियन सोनम मलिक को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि कारण बताओ नोटिस पर आप लोगों का जवाब संतोषजनक नहीं है लेकिन फेडरेशन दूसरा मौका देना चाहती है. इन तीनों पहलवानों को चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में गड़बड़ी किए जाने पर जीवनभर का बैन लगाया जा सकता है. विनेश फोगाट अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम में जगह बना सकती हैं. इसके लिए उन्हें ट्रायल्स में शामिल होना होगा.

Also Read: इंग्लैंड के फैंस ने सिराज पर कसी फब्तियां, गेंदबाज ने अपने जवाब से की सबकी बोलती बंद, वीडियो वायरल

बता दें कि विनेश टोक्यों ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं थीं, लेकिन महिला 53 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की वेनेसा कालादजिन्सकाया ने चित्त करके उलटफेर करते हुए गोल्ड के रेस से बाहर कर दिया. वेनेसा ने विनेश को 9-3 से हराया. विनेश पर अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि जब भारतीय टीम की उनकी साथियों सोनम, अंशु मलिक और सीमा बिस्ला के करीब कमरा आवंटित किया गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया और कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकती है क्योंकि ये पहलवान भारत से टोक्यो आयी हैं. वहीं टोक्यो रवाना होने से पहले सोनम या उनके परिवार को डब्ल्यूएफआई कार्यालय से पासपोर्ट लेना था. लेकिन उसने साइ अधिकारियों को उसके लिए पासपोर्ट लाने का आदेश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola