क्रिकेटर विनोद कांबली की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज, जानिए कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार
क्रिकेटर विनोद कांबली (एक्स)
विनोद कांबली के जीवन पर ZEE5 ला रहा है वेब सीरीज 'कांबली'. जानें क्रिकेट और निजी जिंदगी के संघर्षों की कहानी, कब होगी शूटिंग.
भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली की जिंदगी अब फिल्म नहीं, बल्कि वेब सीरीज के जरिए दर्शकों तक पहुंचेगी. डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे उनकी जिंदगी पर 'कांबली' नाम से हिंदी सीरीज बना रहे हैं. यह प्रोजेक्ट ZEE5 के लिए तैयार किया जा रहा है. इस सीरीज को 200 नॉटआउट प्रोडक्शंस के रवि भागचंदका प्रोड्यूस कर रहे हैं. अभिजीत देशपांडे ने बताया कि उन्होंने 2019 में कांबली की जिंदगी पर रिसर्च और कहानी लिखना शुरू किया था. शुरुआत में इसे मराठी फिल्म बनाने का प्लान था, लेकिन रिसर्च के दौरान उन्हें लगा कि कांबली की जिंदगी की कहानी इतनी बड़ी है कि उसे एक फिल्म में समेटना मुश्किल होगा. इसलिए इसे वेब सीरीज में बदलने का फैसला किया गया.
इसे भी पढ़े- 8 अक्टूबर नहीं... अब 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है वर्ल्ड कप, जानें ICC का पूरा प्लान
क्रिकेट से निजी जिंदगी तक
सीरीज में कांबली के क्रिकेट करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी और संघर्षों को भी दिखाया जाएगा. उनकी शानदार प्रतिभा, क्रिकेट में मिली बड़ी कामयाबी और करियर में आई मुश्किलों को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा. डायरेक्टर का कहना है कि
इसे सिर्फ क्रिकेट या विवादों की कहानी के तौर पर पेश नहीं किया जाएगा. कोशिश रहेगी कि दर्शक कांबली को एक क्रिकेटर के साथ-साथ एक इंसान के तौर पर भी समझ सकें.
कौन निभाएगा कांबली का किरदार
कांबली का किरदार कौन निभाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है. मेकर्स ऐसे नए कलाकार की तलाश में हैं, जो शक्ल-सूरत के साथ कांबली के व्यक्तित्व और अंदाज से भी मेल खाता हो. टीम किसी बड़े स्टार के बजाय किरदार के लिए सही कलाकार को प्राथमिकता दे रही है.

कब से शुरू हो सकती है शूटिंग
सीरीज की शूटिंग की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है. हालांकि, मेकर्स नवंबर 2026 से शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं. योजना के मुताबिक शूटिंग को एक ही शेड्यूल में पूरा किया जाएगा और इसमें करीब तीन से चार महीने लग सकते हैं. सीरीज पूरी होने के बाद अभिजीत देशपांडे वी शांताराम की बायोपिक पर दोबारा काम शुरू करेंगे.
इसे भी पढ़े- TNPL 2026: मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को कर रहा था मैसेज, क्रिकेटर पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










