TNPL 2026: मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को कर रहा था मैसेज, क्रिकेटर पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

टीएनपीएल 2026 क्रिकेटर्स (एक्स)

TNPL 2026 में एक क्रिकेटर पर बड़ी कार्रवाई की है. प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने उस पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

TNPL 2026 cricketer fined ₹1 lakh: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2026 के बीच एक क्रिकेटर पर बड़ी कार्रवाई की गई है. तमिलनाडु के एक घरेलू क्रिकेटर को मैच के दौरान प्रतिबंधित इलाके में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने उस पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया और उसे मौजूदा TNPL सीजन से बाहर कर दिया. अधिकारियों ने अभी तक क्रिकेटर का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. हालांकि, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, खिलाड़ी बाएं हाथ का बल्लेबाज है. उसने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में दो अर्धशतक भी लगाए थे.

मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को कर रहा था मैसेज

मामला सुनने में भले ही गंभीर लगे, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक इसमें न तो किसी बुकी का कनेक्शन सामने आया है और न ही किसी तरह की फिक्सिंग या सट्टेबाजी की बात सामने आई है. बताया गया है कि क्रिकेटर मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल फोन से मैसेज कर रहा था. यही वजह है कि ACSU ने नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की. क्रिकेट में खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों के लिए मैच के दौरान मोबाइल फोन और दूसरे कम्युनिकेशन डिवाइस के इस्तेमाल को लेकर बेहद सख्त नियम हैं.

इसे भी पढ़े- 150 टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड, विश्व कप के यादगार फाइनल... क्यों खास है लॉर्ड्स?

PMOA में मोबाइल रखना भी नियमों के खिलाफ

क्रिकेट मैच के दौरान 'प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) को बेहद सुरक्षित और नियंत्रित क्षेत्र माना जाता है. इस इलाके में खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और सपोर्ट स्टाफ की आवाजाही पर भी नियम लागू होते हैं. ACSU के नियमों के तहत खिलाड़ियों और टीम के दूसरे सदस्यों को ड्रेसिंग रूम या डगआउट में जाने से पहले मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और दूसरे कम्युनिकेशन डिवाइस सुरक्षा अधिकारियों के पास जमा कराने होते हैं. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मैच से जुड़ी संवेदनशील जानकारी बाहर न जाए और कोई व्यक्ति किसी बाहरी व्यक्ति से ऐसी बातचीत न कर सके, जिससे मैच की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा हो.

स्मार्ट ग्लास पर भी नजर

समय के साथ ACSU ने निगरानी का दायरा और बढ़ा दिया है। अब केवल मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच ही नहीं, बल्कि स्मार्ट ग्लास और कैमरा या रिकॉर्डिंग की सुविधा वाले चश्मे जैसे आधुनिक डिवाइस भी प्रतिबंधित दायरे में शामिल किए गए हैं. इन डिवाइस के जरिए ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करने अथवा लाइव डेटा ट्रांसफर करने की संभावना को देखते हुए इन्हें PMOA में अनुमति नहीं दी जाती.

IPL 2026 में भी हुई थी ऐसी कार्रवाई

ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया है. IPL 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रविंदर सिंह 'रोमी' भिंडर पर भी डगआउट में मोबाइल डिवाइस इस्तेमाल करते पाए जाने के बाद ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया था. TNPL के इस मामले में फिलहाल खिलाड़ी को बाकी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है. साथ ही पूरी जांच पूरी होने के बाद आगे भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया गया है. यानी मामला सिर्फ इतना नहीं है कि खिलाड़ी मैच के दौरान मोबाइल पर निजी बातचीत कर रहा था. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल रखना या उसका इस्तेमाल करना ही अपने आप में नियमों का उल्लंघन है. इसी वजह से ACSU ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े- क्रिकेट के सबसे बड़े फिक्सिंग कांड की पूरी कहानी, क्रोनिए के कबूलनामे से अजहर-जडेजा पर लगे आरोपों तक


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola