वैभव सूर्यवंशी ने लगाई फ्लॉप शो की हैट्रिक, लगातार तीसरे मैच में बल्ला खामोश

आउट होकर पवेलियन लौटते वैभव सूर्यवंशी
SL A vs IND A: श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खराब फॉर्म थमने का नाम नहीं ले रहा है. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी वह बेहद कम स्कोर पर पवेलियन लौट गए.
SL A vs IND A: वैभव सूर्यवंशी के लिए श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज किसी बुरे सपने जैसी साबित हो रही है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी सस्ते में आउट होने के साथ ही उनके नाम फ्लॉप होने की एक अनचाही हैट्रिक दर्ज हो गई है.
If Vaibhav Suryavanshi wants a long-term future in the game, he must show patience and bat with restraint#VaibhavSuryavanshi #Cricket#Srilankacricketpic.twitter.com/wx5UkXHfa5
— Raghu देश प्रेमी (@Raghubharat2024) June 15, 2026
वनडे में फ्लॉप शो जारी
आईपीएल 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर ‘इंडिया ए’ टीम में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी का खराब फॉर्म चिंता का विषय बनता जा रहा है. श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में वैभव महज 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यह लगातार तीसरा वनडे मैच है जब वैभव 50 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं. टी-20 में तहलका मचाने वाले इस युवा बल्लेबाज के लिए वनडे फॉर्मेट की पिच फिलहाल काफी कठिन साबित हो रही है.
बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो रहे वैभव सूर्यवंशी
श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी उनका जरूरत से ज्यादा आक्रामक रवैया साबित हो रही है. श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव ने शुरुआत तो बेहद सधे हुए अंदाज में की थी और वे क्रीज पर सेट होते दिख रहे थे. अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी जड़ दिया था, लेकिन पिच पर टिकने के बजाय वे एक और बड़ा छक्का लगाने के लालच में अपना विकेट गंवा बैठे. इस पूरी सीरीज में वैभव के फ्लॉप शो का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 3 पारियों में महज 79 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों का सामना किया है. वनडे फॉर्मेट में इतनी जल्दी विकेट फेंकना अब उनके चयन पर सवाल खड़े कर रहा है.
कैसे आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए के ओपनर्स का खराब फॉर्म टीम के लिए मुसीबत बन गया है. चौथे ओवर में पहली गेंद पर चौका खाने के बाद विरोधी गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को अपने जाल में फंसाया. पांचवीं गेंद पर वैभव क्रीज से बाहर निकले और आक्रामक शॉट खेलने के चक्कर में हवा में कैच दे बैठे.
आईपीएल के स्टार्स वनडे में फेल
11 लिस्ट-ए मैचों में सिर्फ 2 अर्धशतक लगाने वाले वैभव का ‘टी20 अवतार’ वनडे फॉर्मेट में दिख नहीं रहा है. वहीं, टीम को मजबूती देने की जिम्मेदारी संभालने आए प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने. दोनों धाकड़ ओपनर्स के सस्ते में आउट होने से इंडिया ए की बल्लेबाजी की पोल खुल गई है.
इसे भी पढ़े- रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










