रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, सोशल मीडिया पर छाया हिटमैन का ‘Finesse’ अंदाज

Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद उनके भविष्य पर भी अटकलों का बाजार गर्म है.

विज्ञापन

Rohit Sharma Training: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले अपनी तैयारी शुरू कर दी है. 39 साल के रोहित के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. हालांकि, ‘हिटमैन’ फिलहाल इन सवालों से दूर अपना पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर लगाए हुए हैं.

विज्ञापन
View on Instagram

रोहित की मीडिया टीम टीम रो ने सोशल मीडिया पर उनके ट्रेनिंग सेशन की एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर की है. इसमें भारतीय बल्लेबाज अपने अंदाज में शॉट लगाते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा गया- 'Finesse'. रोहित का यह वीडियो संकेत देता है कि उन्होंने अगली वनडे चुनौती के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

इंग्लैंड में 138 रन ने बदल दी तस्वीर

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चा उस समय और तेज हो गई थी, जब इंग्लैंड दौरे के तीसरे वनडे को उनके संभावित आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा था. रोहित पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. हालांकि, सीरीज के निर्णायक मुकाबले में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इन अटकलों को कुछ समय के लिए पीछे छोड़ दिया. भारत के सामने 388 रन का लक्ष्य था. रोहित ने 110 गेंदों पर 138 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

इंग्लैंड वनडे सीरीज में ऐसा रहा रोहित का प्रदर्शन

तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित ने कुल 175 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 58.33 और स्ट्राइक रेट 98.31 रहा. इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया. इस साल वनडे क्रिकेट में भी रोहित के आंकड़े खराब नहीं रहे हैं. उन्होंने अब तक 9 पारियों में 379 रन बनाए हैं. उनका औसत 42.11 और स्ट्राइक रेट 99 से ज्यादा रहा है. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 138 रन रहा.

BCCI सचिव ने भी रोहित के भविष्य पर दिया बयान

रोहित के 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर चल रही अटकलों के बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी अनुभवी बल्लेबाज के हालिया प्रदर्शन का समर्थन किया है.

मुंबई में BCCI की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सैकिया ने कहा कि रोहित लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 138 रन की पारी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उसके भविष्य को लेकर इतनी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं. सैकिया ने यह भी कहा कि वह इस मामले में अटकलें लगाने वालों को कोई और मौका नहीं देना चाहते.

अब वेस्टइंडीज सीरीज पर नजर

भारत को 27 सितंबर से घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. ऐसे में रोहित शर्मा के लिए यह सीरीज अहम हो सकती है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया के आगामी मुकाबलों में उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें: Harry Brook: हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा नया रिकॉर्ड, 14 पारियों में पूरे किए 1000 रन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola