Paris Paralympics 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के लिए भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

Narendra Modi
Paris Paralympics 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले भारत के दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
Paris Paralympics 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालंपिक 2024 में हमारे दल को शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने हैशटैग ‘चीयर4भारत’ का इस्तेमाल करते हुए कहा, हर खिलाड़ी का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है. हर कोई उनकी सफलता के लिए उत्साहित है. शारीरिक, दृष्टि और बौद्धिक विकलांगता वाले 4,000 से अधिक खिलाड़ी अगले 11 दिन में 22 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे.
कोच सत्यनारायण को उम्मीद, पैरालंपिक में एथलेटिक्स में भारत 10 पदक जीत सकता है
पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण का मानना है कि भारत बुधवार से शुरू हो रहे पैरालंपिक में एथलेटिक्स में पांच स्वर्ण सहित 10 पदक जीत सकता है और उनका लक्ष्य पिछले पैरालंपिक के अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा. सत्यनारायण ने कहा कि भारतीय एथलीटों ने पेरिस पैरा खेलों के लिए गहन प्रशिक्षण लिया है. इस प्रतियोगिताओं में भारत का 84 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है जिसमें 52 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










