Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी कब, कहां और कैसे देखें, ये खिलाड़ी होंगे भारत के ध्वजवाहक
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Jul 2024 7:36 PM
Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक की बुधवार को आधिकारिक शुरुआत हो गई. पहले मुकाबले में स्पेन-पेरिस और अर्जेन्टीना-सेंट एटीने की फुटबॉल टीमें आपस में भिड़ी.
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक की शुरुआत भले ही बुधवार को हो गई, लेकिन ओपनिंग सेरेमनी दो दिनों के बाद होने वाली है. उद्घाटन समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है. ओलंपिक गांव से तस्वीरें आने लगी हैं. जहा भारतीय एथलीट ठहरे हुए हैं.
शरत कमल और पीवी सिंधू उद्घाटन समारोह में होंगी ध्वजवाहक
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू उद्घाटन समारोह में टेबल टेनिस खिलाड़ी ए शरत कमल के साथ ध्वजवाहक होंगी. पेरिस ओलंपिक में, 16 खेलों में 117 एथलीट भारतीय दल का हिस्सा हैं, जिनमें 70 पुरुष और 47 महिलाएँ हैं। वे 95 पदकों के लिए 69 स्पर्धाओं में भाग लेंगे.
कब होगी ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी?
पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार 26 जुलाई को होगी. समारोह भारतीय समय के अनुसार 26 जुलाई को रात करीब 11 बजे से शुरू होगी और 27 जुलाई को सुबह तक चलेगी.
कहां होगा ओलंपिक का उद्घाटन समारोह
पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह बेहद शानदार होने वाला है. इसका आयोजन खेल गांव या स्टेडियम से बाहर किया जा रहा है. समारोह सीन नदी पर होगा. करीब 100 नावों में सवार होकर 10500 एथलीट समारोह स्थल जाएंगे.
कहां देखें उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण
पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह देखने के लिए करीब 6 लाख लोगों को प्रवेश दिया जाएगा. जिन लोगों को मुफ्त प्रवेश नहीं मिल रहा है उनके लिए टिकट की न्यूनतम कीमत 900 यूरो रखी गई है. पेरिस में औसत आय 1400 यूरो प्रति माह है. ऐसे में टिकट की कीमत बहुत अधिक है. उद्घाटन समारोह टीवी पर भी देखा जा सकता है, इसका प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क में किया जाएगा.
भारी बारिश से जलमग्न हुआ पुणे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










