ePaper

Paris Olympics 2024: आज भारत का पहला दिन, इन खेलों में हिस्सा लेंगे एथलीट्स

Updated at : 25 Jul 2024 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 में आज भारत का पहला दिन है. ओलंपिक खेलों का उद्घाटन 26 जुलाई से हो रहा है. मगर भारत के लिए ओलंपिक 25 जुलाई से ही शुरू हो रहा है.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 में आज भारत का पहला दिन है. ओलंपिक खेलों का उद्घाटन 26 जुलाई से हो रहा है. मगर भारत के लिए ओलंपिक 25 जुलाई से ही शुरू हो रहा है. इस बार खेले जा रहे ओलंपिक में भारत के तरफ से 117 एथलीट भाग ले रहे हैं. जिसमें भारत अपनी शुरुआत तीरंदाजी के साथ करेगा. मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत को अब तक तीरंदाजी में एक भी पदक नहीं मिला है. इस बार सभी कयास लगा रहे हैं कि भारत को इस बार तीरंदाजी में पहला पदक मिल जाएगा. तो आइए जानते हैं कि पहले दिन भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा.

Paris Olympics 2024: पहले दिन तीरंदाजी में भारत का शेड्यूल

महिला: दोपहर में 1 बजे से वूमेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा. महिलाओं में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और भजन कौर हिस्सा ले रही हैं.
पुरुष: फिर शाम को 5:45 बजे मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा. पुरुषों में बी. धीरज, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव हिस्सा ले रहे हैं.

Paris Olympics 2024: यहां फ्री में देख सकते हैं सभी मुकाबले

पेरिस ओलंपिक 2024 के सभी मुकाबले आप भारत में वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स 18 और डीडी स्पोर्ट्स 1.0 के जरिए टीवी पर लाइव देख सकते हैं. वहीं आप फोन में पेरिस ओलंपिक को जिओसिनेमा में लाइव देख सकते हैं. आपको इसका कोई भी शुल्क देना नहीं पड़ेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत तीरंदाजी की सभी 5 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा. इन 5 स्पर्धाओं में भारत के कुल 6 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं होंगी.

Paris Olympics 2024: भारत तोड़ सकता है टोक्यो ओलंपिक का रिकॉर्ड

जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि पेरिस से पहले साल 2020 में ये ओलंपिक का आयोजन टोक्यो में कराया गया था. जिसमे भारत के एथलीटों ने सात पदक अपने नाम किया था. जिसमें एक स्वर्ण दो रजत और चार कांस्य पदक था. ये सात पदक भारत का रिकॉर्ड पदक था. सबबही कयास लगा रहे हैं कि भारत इस बार इस रिकॉर्ड पदक के आंकड़े को पार करेगा.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola