ePaper

Paris Olympics 2024: अमन सहरावत सेमीफाइनल में हारे, कांस्य के लिए करेंगे मुकाबला

Updated at : 08 Aug 2024 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: अमन सहरावत सेमीफाइनल में हारे, कांस्य के लिए करेंगे मुकाबला

Paris Olympics 2024: Japan Rei Higuchi and India's Aman compete in their men's freestyle 57kg semifinal wrestling match

Paris Olympics 2024: भारतीय युवा पहलवान अमन सहरावत फाइनल में जगह बनाने से चूक गए हैं. वह सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के शीर्ष पहलवान रेई हिगुची से हार गए और अब वह कांस्य पदक के लिए लिए लड़ेंगे. भारत को उम्मीद है कि अमन कांस्य पदक जीत जाएंगे.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: युवा भारतीय पहलवान अमन सहरावत गुरुवार को ओलंपिक में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के शीर्ष खिलाड़ी रेई हिगुची से हार गए. इस हार ने भारत के गोल्ड मेडल जीतने का सपना चूर-चूर हो गया. हालांकि अमन के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका अब भी है. 21 वर्षीय अमन अब कांस्य पदक के लिए खेलेंगे. अमन ने पहले राउंड में अपने प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दो बड़ी जीत के बाद फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें जगाई थीं. लेकिन वह सेमीफाइनल मैच में 2016 रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता 28 वर्षीय हिगुची के सामने कोई मुकाबला नहीं कर सके. जापानी खिलाड़ी ने भारतीय युवा खिलाड़ी को तकनीकी श्रेष्ठता के साथ केवल दो मिनट में 10-0 से हराकर जीत दर्ज की.

जापानी पहलवान से पार नहीं पा सके अमन

रेई हिगुची की बेहतरीन तकनीक पहले कुछ सेकंड में ही स्पष्ट हो गई जब उन्होंने अमन के पैरों पर हमला कर 4-0 की बढ़त ले ली. 2022 में बेलग्रेड में 61 किग्रा वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन जापानी खिलाड़ी ने भारतीय पर दबाव बनाए रखा. उन्होंने अमन के पैरों को निशाना बनाया और नियमित थ्रो डाउन के जरिए आसानी से छह और अंक हासिल कर मुकाबला समाप्त किया. अमन ने इससे पहले देश की उम्मीदों को फिर से जगाते हुए अल्बानिया के पूर्व विश्व चैंपियन जेलिमखान अबकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की.

‘आज, मैं अपना आखिरी मैच खेलूंगा’: PR Sreejesh ने कांस्य पदक मैच से पहले की संन्यास की घोषणा

Paris Olympics 2024: पीआर श्रीजेश ने हॉकी को कहा अलविदा

दूसरे राउंड में अमन का शानदार प्रदर्शन

अमन ने दूसरे राउंड में अबकारोव के साथ खेलते हुए शानदार फॉर्म दिखाया. दूसरे राउंड की शुरुआत में अमन ने प्रतिद्वंद्वी के पैरों को लॉक किया और उसे कई बार पलटाकर लगातार आठ अंक अर्जित किए और 12-0 की जीत सुनिश्चित की. मुकाबले की शुरुआत अमन द्वारा एक निष्क्रियता अंक अर्जित करने से हुई, क्योंकि उनके रूसी से अल्बानियाई प्रतिद्वंद्वी ने कोई भी आक्रामक कदम नहीं उठाया. कुछ ही क्षणों बाद, भारतीय खिलाड़ी ने बाएं पैर पर पकड़ बनाकर दो और अंक अर्जित किए तथा राउंड 1 के अंत में 3-0 की बढ़त बनाकर अपना प्रभुत्व दिखाया.

कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे अमन सहरावत

अमन ने दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और 2022 के विश्व चैंपियन अबकारोव ने इसका खामियाजा भुगता. 31 वर्षीय अल्बानियाई के खिलाफ भारतीय की शानदार चपलता देखने को मिली, क्योंकि उन्होंने बाएं पैर पर हमला करके उसे नीचे गिरा दिया. इसके बाद उन्होंने ‘फिटली’ (पैर में फीता) लगाकर अल्बानियाई खिलाड़ी को कई बार घुमाया, जिससे मुकाबला दो मिनट से अधिक समय पहले ही समाप्त हो गया.अबकारोव ने अमन को दिए गए अंतिम दो अंकों पर रेफरल लिया, लेकिन रेफरी ने भारतीय के पक्ष में फैसला सुनाया और उसे एक और अंक मिल गया.

Sports Trending Video

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola