मेक्सिको फुटबाल लीग के अध्यक्ष भी आए कोरोना की गिरफ्त में

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Mar 2020 7:06 PM

विज्ञापन

मेक्सिको की लीग एमएक्स सॉकर लीग के अध्यक्ष ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्हें कोरोना वायरस के परीक्षण में पाजीटिव पाया गया है

विज्ञापन

मेक्सिको की लीग एमएक्स सॉकर लीग के अध्यक्ष ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्हें कोरोना वायरस के परीक्षण में पाजीटिव पाया गया है. लीग के अध्यक्ष एनरिक बोनिला ने एक बयान में कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. उन्होंने कहा कि वह अलग रहेंगे और मेक्सिको की प्रथम डिवीजन फुटबाल की जानकारी लेते रहेंगे जिसे अगले आदेश तक इस हफ्ते तक निलंबित रखा गया था.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है, पूरी दुनिया में इस खौफनाक बीमारी से लगभग 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है जबकि भारत में लगभग यह आंकड़ा 300 के पार पहुंच चुका है. भारत की मशहूर गायक भी इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ चुकी है जो हाल ही लंदन से लौटी थी.

कोरोना के खतरा को देखते हुए आईपीएल ने पहले हाल ही में फैंस की यह पसिंदीदा लीग को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. जबकि ओलिंपिक महासंघ ने भी अपने हाल ही के बयान में कहा था कि अगर कोरोना का खतरा और ज्यादा बढ़ा तो ओलिंपिक रद्द हो सकता है.

कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए कई देशों के लीग को स्थगित करना पड़ा, पाकिस्तान सुपर लीग जो कि पाकिस्तान का सबसे चर्चित क्रिकेट लीग है वो भी इस बीमारी के वजह से स्थगित हो गया. उस लीग में भाग लेने वाले 128 लोगों का कोरोना टेस्ट लिया गया. जिसमें उनलोगों की रिपोर्ट नेगेटिवे पाई गयी थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola