ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में शुक्रवार से एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. भारत को भी आज ही अपना पहला मुकाबला स्पेन के खिलाफ खेलना है. एक दिन में अधिकतम चार मुकाबले खेले जायेंगे. भारत 48 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के लिए तैयार है, क्योंकि घरेलू मैदान में भारतीय टीम काफी मजबूत है.
भारत की दावेदारी मजबूत
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में युवाओं से भरी भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में ही दमदार प्रदर्शन करने का तैयार है. कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का भी मानना है कि भारत इस बार गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार है. 11 जनवरी को ओडिशा के कटक में इस वैश्विक आयोजन का रंगारंग आगाज किया गया. हजारों हॉकी प्रेमियों के सामने बॉलीवुड सितारों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
दर्शकों में खासा उत्साह
हॉकी वर्ल्ड कप को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. देश-विदेश से हॉकी प्रेमी ओडिशा में जुट गये हैं. आपके मन में भी इस बड़े आयोजन को लेकर कई ऐसे सवाल होंगे जिनका जवाब हम आपको यहां देने का प्रयास करेंगे.
ये हैं कुछ कॉमन सवाल और उनके जवाब
हॉकी विश्व कप 2023 कहां हो रहा है?
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 भारत के ओडिशा राज्य में हो रहा है. ओडिशा के दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में सभी मुकाबले खेले जायेंगे.
हॉकी विश्व कप 2023 किसने जीता?
हॉकी विश्व कप 2023 का ग्रुप चरण आज यानी कि 13 जनवरी 2023 से शुरू हुआ है. 29 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. इसके बाद ही विजेता का फैसला होगा
हॉकी विश्व कप 2023 में कितने देश भाग ले रहे हैं?
हॉकी विश्व कप 2023 में कुल 16 देश भाग ले रहे हैं. सभी 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. सभी ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप के बाकी तीन टीमों के खिलाफ ग्रुप चरण में खेलेगी. ये 16 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, चिली, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन और वेल्स हैं.
हॉकी विश्व कप 2023 का प्रसारण किस चैनल पर होता है?
हॉकी विश्व कप 2023 के मैच का सीधा प्रसारण आप भारत में Star Sports First, Star Sports Select 2 और Star Sports Select 2 HD चैनलों पर देख सकते हैं. इसका लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar एप और वेबसाइट पर किया जा रहा है.
किस देश ने सर्वाधिक हॉकी विश्व कप जीता है?
पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. पाकिस्तानी टीम ने 1971, 1978, 1982 और 1994 में गोल्ड मेडल जीता है. लेकिन इस बार पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पायी.
कितने देश हॉकी खेलते हैं?
100 से ज्यादा देशों में हॉकी खेला जाता है. इनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में हॉकी प्रमुख खेल है. हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल भी है.
मैं भारत में हॉकी विश्व कप कहां देख सकता हूँ?
आप भारत में हॉकी वर्ल्ड कप का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में टिकट लेकर स्टेडियम में बैठकर हॉकी देख सकते हैं. टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए आपको Star Sports First, Star Sports Select 2 और Star Sports Select 2 HD चैनलों का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी कौन कर रहा है?
हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी की मेजबानी भारत कर रहा है. भारत के ओडिशा राज्य में इसका आयोजन किया जा रहा है.
2023 विश्व कप की मेजबानी कौन से स्टेडियम करेंगे?
हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मुकाबले भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाने हैं. इसके लिए राउरकेला में नया भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम तैयार किया गया है. जबकि भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भी कई मुकाबले खेले जाने हैं.